फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नरवल में बंदरों का आतंक, झुंड ने अधेड़ को किया लहूलुहान…दो दिन में तीन घायल, लोगों में दहशत

Tue, 09 Sep 2025 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठे अधेड़ पर बंदरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीते दो दिनों में एक महिला और पांच वर्षीय बच्चे को भी बंदर जख्मी कर चुके हैं।
विज्ञापन
बंदरों के हमले से घायल पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। सोमवार सुबह घर के बाहर बैठे दीपक अग्निहोत्री पर अचानक काले मुंह वाले बंदरों ने हमला कर कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह जख्मी कर दिया।

विज्ञापन

पिछले दो दिनों में बंदरों के हमले से एक 5 वर्षीय बच्चे और एक महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं सरसौल कस्बे में नेशनल हाईवे पर आवारा मवेशियों से टकराकर राहगीर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद न प्रशासन और न ही वन विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें