Kanpur News: नरवल कस्बे में पिछले एक महीने से एक काले मुंह वाले कटखने बंदर ने आतंक मचा रखा है। बंदर ने एक युवक को पैर काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी प्रशासन इसे पकड़ नहीं रहा है।
कानपुर के नरवल कस्बे में पिछले करीब एक महीने से एक काले मुंह वाले बंदर ने आतंक फैला रखा है। कई लोगों को बुरी तरह से काटकर जख्मी कर चुका है। नरवल कस्बे के रहने वाले हरपाल ने बताया वह घर के बाहर बैठा था। तभी अचानक काले मुंह के बंदर ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर दौड़े मुहल्ले के लोगों ने किसी तरह युवक को बंदर के चंगुल से मुक्त कराया, लेकिन तब तक बंदर ने युवक के पैर को काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। घायल को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि पीछे महीने से अब तक कई लोगों को इस बंदर ने अपना शिकार बनाया है। शिकायतों के बावजूद इसको पकड़वाने की व्यवस्था नहीं करवाई जा रही है।