Hamirpur News: टेढ़ा गांव में सरकारी ट्यूबवेल में देश के दूसरे सबसे जहरीले सांप रसैल वाइपर का गर्भावस्था में मिला जोड़ा देखकर हड़कंप मच गया। सर्प मित्र ने विशालकाय सांपों के इस जोड़े को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव स्थित एक सरकारी नलकूप में देश के दूसरे सबसे जहरीले सांप रसैल वाइपर का जोड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। विशालकाय सांपों का यह जोड़ा गर्भावस्था में पाया गया। सांपों को देखकर किसानों ने तुरंत सर्प मित्र अभय प्रताप को सूचना दी।
विज्ञापन
अभय प्रताप ने मौके पर पहुंचकर सावधानी से सांपों के जोड़े का सफल रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कह रसैल वाइपर सांप बहुत आक्रामक होते हैं और इनके जहर से गंभीर रक्तस्राव और किडनी फेलियर हो सकता है। समय रहते सांपों के रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया।