फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किराएदार दंपती ने डुप्लीकेट चाबी से पार किए नगदी और जेवर, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 07:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नौबस्ता थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौबस्ता के राजीव नगर मछरिया में किराएदार दंपती ने मकान मालिक के कमरे में घुसकर अलमारी के लॉक से 1.20 लाख की नगदी व अन्य सामान पार कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के कुछ न कबूलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। कुछ दिन बाद किराएदार दंपती अपना सामान दूसरे मकान में शिफ्ट करने के लिए हटा रहे थे, तो मकान मालिक के लॉकर की ड्युप्लीकेट चाबी मिली। इसपर पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को दोबारा हिरासत में लिया।

विज्ञापन


राजीवनगर निवासी वारिस अली ने बताया कि उनके मकान में इरफान और उसकी पत्नी फौजिया किराए का कमरा लेकर रहते थे। बीते 8 सितंबर को दंपती ने उनके कमरे में चुपके से प्रवेश कर अलमारी का लॉकर खोल 1.20 लाख रुपये और अन्य सामान पार कर दिया। जानकारी होने पर यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपों के आधार पर दंपती से पूछताछ की, लेकिन रात को छोड़ दिया।

बीते 15 सितंबर को दोबारा पूछताछ की, लेकिन नगदी व अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। इसपर दंपती से मकान छोड़ने को कहा। आरोप है कि पुलिस के कहने पर 21 सितंबर को जब किराएदार अपना सामान कहीं और शिफ्ट कर रहे थे, तो बेड के नीचे डुप्लीकेट चाबी मिली। तब पुलिस भी मौजूद थी, वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से दोबारा पूछताछ शुरू की। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल माल की बरामदगी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें