इन रास्तों पर टेम्पो और ई-रिक्शा पूरी तरह बंद
- चेतना चौराहे से कचहरी मार्ग।
- आरओ प्लांट से सब्जी मंडी होते हुए प्रथम गेट न्यायालय मार्ग।
- भार्गव हॉस्पिटल चौराहा से कचहरी मार्ग।
- मधुबन तिराहा से कचहरी मार्ग।
एकल मार्ग व्यवस्था भी लागू
मधुबन तिराहा से चेतना चौराहा तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
सफेद लाइन के अंदर ही होगी पार्किंग
प्रशासन ने अधिवक्ताओं और आम वाहन चालकों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं कि कचहरी रोड और वीआईपी रोड पर सफेद लाइन के अंदर ही वाहन पार्क किए जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कचहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और सुगम यातायात वाला क्षेत्र बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।