फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: चार मंजिला भवन में लगी भीषण आग, छत के रास्ते कूदे दमकल कर्मी, ऐसे बची दर्जनों जिंदगियां

Fri, 22 May 2026 01:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मनीराम बगिया में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत के भूतल की दुकानों में भीषण आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में पांच दमकल गाड़ियों ने छत के रास्ते फंसे लोगों का सकुशल रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र के मनीराम बगिया स्थित एक चार मंजिला भवन में शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग भवन के भूतल पर बनी दुकानों में लगी थी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर कई लोग फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

जानकारी अनुसार, शुक्रवार को मिनी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मकान संख्या 32/125 मनीराम बगिया में आग लगी है। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के निर्देशन में फायर स्टेशन लाटूश रोड, कर्नलगंज और फजलगंज से पांच दमकल वाहन तत्काल मौके पर रवाना किए गए।

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala




सबसे पहले रेस्क्यू अभियान चलाया

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि संकरी गली में स्थित चार मंजिला भवन के भूतल पर बनी दुकानों में आग धधक रही थी और ऊपरी मंजिलों पर काफी संख्या में लोग फंसे हुए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में सबसे पहले रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
घटना में कोई जनहानि नहीं हुई
दमकल टीम ने भवन की छत के रास्ते दूसरे भवन तक पहुंच बनाकर फंसे लोगों को सकुशल नीचे उतारा। इसके बाद काफी दूरी से हौज पाइप फैलाकर आग को चारों ओर से घेरा गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें