फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट की माॅनिटरिंग करें सपा कार्यकर्ता : मुनींद्र शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा नगर ग्रामीण कार्यालय में शनिवार को संगठन की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर के संबंध में जानकारी देना और संगठन के कार्यों की समीक्षा करना रहा।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने कहा कि चुनाव आयोग के एसआईआर के काम में हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीएलओ के कार्यों को मौके पर जा कर देखें। किसी वैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट से कटे न और न ही कोई नाम गलत जुड़े। उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं फ्रंटल संगठनों से आग्रह किया गया कि वे बीएलए सूची पूरी कराने में सहयोग करें। बैठक का संचालन महासचिव जितेंद्र कटियार ने किया।

जिला उपाध्यक्ष विकास कटियार, श्याम सुंदर यादव, साहिर हुसैन जाफरी, मगन सिंह भदौरिया, किशन लाल गौतम, योगेंद्र कुशवाहा, हरि प्रसाद कुशवाहा, फतेह बहादुर सिंह गिल, आकाश सैनी, विशालराज, अजीत सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें