फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इंडेन गैस से भरे टैंकर का टायर फटा, दो घंटे तक हाईवे पर भीषण जाम, एमपी से वाराणसी जा रहा था

Fri, 28 May 2021 06:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में शुक्रवार दोपहर इंडेन गैस के टैंकर का टायर फट गया। टैंकर हाईवे के डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गया।
विज्ञापन
टैंकर को हटाती क्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एलपीजी भरे टैंकर का टायर फटने से टैंकर डिवाइडर तोड़ता हुए दूसरी लेन की बाउंड्री वॉल से टकरा गया। घटना में चालक  मामूली रूप से घायल हो गया। फ्लाईओवर पर हुए हादसे से यशोदा नगर से लेकर रामादेवी तक तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह टैंकर को बीच सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया। दोपहर एक बजे इंडेन गैस का टैंकर वाराणसी जा रहा था। आजमगढ़ ककरहटा निवासी टैंकर चालक आशीष गौड़ ने बताया कि नौबस्ता फ्लाईओवर पर अचानक आगे वाला टायर तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन

ब्रेक लगाने पर टैंकर करीब 500 मीटर की दूरी तक घिसटता हुआ फ्लाईओवर के डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरी लेन पर पहुंच गया। गनीमत रही कि उस वक्त हाईवे पर दोनों तरफ वाहन नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा बच गया। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दमकल को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद टैंकर को बीच रोड से किनारे कराया, जिसे बाद यातायात सुचारु हो सका।

सर्विस लेन पर भी दिखा जाम का असर
टैंकर के गिरने से रामादेवी से नौबस्ता की ओर आने वाला लेन पूरी तरह से बाधित हो गई। इससे रामादेवी से लेकर नौबस्ता तक  वाहनों की कतार लग गई। रामादेवी के पास से वाहनों को सर्विस लेन से शहर के बीच से होते हुए गुजारा गया। इससे शहर के हाईवे पर भी जाम का असर दिखाई दिया।

शाम साढ़े चार बजे तक नौबस्ता चौराहे पर भी रुक रुक कर जाम लगता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि टैंकर फ्लाईओवर की बाउंड्री वॉल तोड़ देता तो करीब 30 फीट नीचे गिरता, जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें