फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंदगी में बनती मिलती मिठाई, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 5.67 लाख रुपये की मिठाई सीज की

Thu, 07 Aug 2025 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मिठाई के 57 नमूने लिए। पनकी और कल्याणपुर स्थित दुकानों में मिलावटी खोया व बर्फी मिलने पर नष्ट कराई।
विज्ञापन
कारखाने में गंदगी के बीच बनती मिली मिठाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए गुरुवार को मिठाई दुकानों पर छापे मारे। इस दाैरान टीम ने 57 नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। वहीं नौबस्ता में अशी फूड कारखाने में गंदगी के बीच मिठाई बनते मिली। टीम ने 5.67 लाख रुपये की मिठाई सीजकर मिठाई निर्माण ठप कराया।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने त्योहार पर जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं। गुरुवार को टीम ने लोकमान मोहाल, कैनाल रोड, शास्त्रीनगर, काकादेव, बारादेवी चौराहा, किदवईनगर, बेकनगंज, सजेती, मेन रोड आदि स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर छापे मारे। टीम ने बूंदी, लड्डू, बेसन, पेड़ा, खोया, छेना मिठाई, दूध, पनीर एवं बर्फी के सैंपल लिए। साथ ही पनकी स्थित दुकान पर 10 किलो खोया, 10 किलो बर्फी तथा 400 सफेद रसगुल्ला में मिलावट होने के संदेह पर नष्ट कराए। वहीं नौबस्ता स्थित कारखाना में 2.85 लाख का प्योर मिल्क केक, 2.40 लाख की मलाई बर्फी, 18 हजार रुपये का लिक्विड ग्लूकोज, 24 हजार की नैना ब्रांड मिठाई सीज की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें