फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सफाईकर्मी हत्याकांड: नशेबाजी में दोस्त ने ही की थी हत्या, आकाश बोला- बिना बात के परेशान करता था भैयालाल

Fri, 03 Feb 2023 07:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिठूर में ईंट से सिर कूंचकर भैयालाल दोहरे (27) की हत्या नशेबाजी में हुई थी। पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए हत्यारोपी दोस्त आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मंधना-बिठूर रोड स्थित एक खाली प्लॉट में मंगलवार रात हुई सफाईकर्मी की हत्या का खुलासा गुरुवार को हो गया। वारदात किसी और नहीं बल्कि उसके दोस्त ने ही नशेबाजी के विवाद में की थी। पुलिस ने दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी लाखन यादव ने बताया कि मूलरूप से कन्नौज के सड़वापुर मानीमऊ निवासी भैयालाल दोहरे (27) बिठूर के रामनगर में मां रेशमा के साथ किराये के मकान में रहता था। वह एक कॉलेज में सफाईकर्मी था। मंगलवार रात उसकी ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी।
बुधवार सुबह उसका शव मंधना-बिठूर रोड पर खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। पुलिस ने जब सहकर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि भैयालाल का कॉलेज के सामने स्थित एक हॉस्टल में बर्तन धोने वाले बगदौधी बांगर निवासी आकाश से दोस्ती है।

विज्ञापन

मंगलवार को भी दोनों को एक साथ देखा गया था। पुलिस जब आकाश के घर पहुंची तो परिवार संग फरार था। आकाश हॉस्टल में अपना बकाया लेने जैसे ही पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आकाश बोला, बात-बात पर परेशान करता था भैयालाल
एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि आकाश और भैयालाल में अच्छी दोस्ती थी। वह अक्सर ड्यूटी के बाद एक साथ शराब पीने जाते थे। नशे में होने के बाद भैयालाल उसके साथ छींटाकशी करता था। विरोध पर गाली गलौज कर मारपीट करता था। घटना की रात भी दोनों ड्यूटी समाप्त होने के बाद शराब पीने चले गए।
विज्ञापन

यहां शराब पीने के बाद कहासुनी हो गई, जिसके बाद भैयालाल ने उसे तमाचा जड़ दिया। गुस्सा आने पर वह पास में स्थित ईंट से भैयालाल के सिर पर वार कर दिया। भैयालाल के नीचे गिरते ही ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें