कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी नौवीं की छात्रा लक्ष्मी प्रजापति (15) की गुरुवार देर शाम निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मां और मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि 14 सितंबर को करंट की चपेट में आने से लक्ष्मी की हालत बिगड़ी थी, जबकि छह साल से पत्नी से अलग रह रहे पिता मनोज कुमार ने बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए पत्नी और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सूचना पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर के आईआईटी नानकारी निवासी मनोज मजदूरी करते हैं। पारिवारिक विवाद के चलते वह करीब छह साल से पत्नी सोनी और दोनों बच्चों से अलग रह रहे हैं। पत्नी बच्चों लक्ष्मी और रुद्र के साथ रावतपुर के आनंद नगर में रहती है। मनोज के मुताबिक गुरुवार देर शाम बेटे रुद्र ने फोन कर लक्ष्मी की मौत की जानकारी दी।