बेड पर औंधे मुंह पड़ा था ऋषभ
पिता ने बताया कि सोमवार को वह और उनकी पत्नी काम पर गए थे। ऋषभ घर पर अकेला था। शाम को लौटे, तो दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंचे, तो बेड पर ऋषभ औंधे मुंह पड़ा था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से हैलट रेफर किया गया। हैलट पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता के अनुसार मकान मालिक ने दो युवक और एक युवती के कमरे में आने और वहां पार्टी होने की जानकारी दी है। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। बर्रा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।