चोरी का प्रयास करते संदिग्ध रंगे हाथ धरा गया
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बुधवार की मध्य रात्रि महाराजपुर रूमा स्थित यूपीएसआईडीसी फायर स्टेशन के पास व्यापारियों की सजगता से चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई। दो दिन पहले इसी इलाके की एक परचून की दुकान में चोरी हुई थी, और इस बार फिर से चोरी का प्रयास किया गया।
सवायजपुर निवासी कृष्णा कुशवाहा को संदिग्ध हालात में पकड़कर व्यापारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय निवासी ज्ञानेंद्र, जो मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपने कैमरे में गतिविधि देखी और तुरंत सतर्क हो गए। दुकानदार पहले से जाग रहे थे, उन्होंने मध्यरात्रि डायल 112 पर सूचना दी।