फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली बम धमाका कनेक्शन? कानपुर देहात में NIA ने पेट्रोल पंप पर मारा छापा, मैनेजर हिरासत में…पूछताछ जारी

Thu, 04 Dec 2025 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में एनआईए ने औरैया के व्यापारी कमलकांत वर्मा के मावर स्थित पेट्रोल पंप पर बंब निरोधक दस्ते के साथ छापा मारा है। सीसीटीवी, डीवीआर और दस्तावेज जब्त किए गए हैं। वहीं, मैनेजर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मावर स्थित पेट्रोल पंप पर बंब निरोधक दस्ते ने की सघन तलाशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में औरैया के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी और पेट्रोल पंप संचालक कमलकांत वर्मा के मावर स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बंब निरोधक दस्ता व औरैया पुलिस के साथ छापामारी की है।

विज्ञापन

टीम ने पेट्रोल पंप परिसर की सघन तलाशी लेने के साथ सुबह 10 बजे तक कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम ने पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर, कुछ दस्ताबेज अपने कब्जे में लिए हैं। साथ ही पेट्रोल पंप के मैनेजर को भी हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन

http://

15 प्रतिष्ठानों पर देर रात से छापामारी

जानकारों की मानें, तो औरैया के व्यापारी कमलकांत वर्मा पर मनी लॉन्ड्रिंग व हथियारों की तश्करी को लेकर एनआईए की टीम की ओर से उनके आवास सहित 15 प्रतिष्ठानों पर देर रात से छापामारी की जा रही है। इसके तार दिल्ली बम धमाका से जुड़े होने की भी आशंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें