फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गोविंदनगर के 12 मोहल्लों में सीवर युक्त पानी की आपूर्ति, एक लाख की आबादी परेशान, एक्सईएन का ये है दावा

Wed, 11 Jun 2025 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एक्सईएन का कहना है शिकायतें आई थीं, जिस पर मंगलवार को टीम भेजकर दिखवाया गया। कई जगह सीवर भरा था, जिसे साफ करा दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंदनगर के करीब 12 मोहल्लों की एक लाख की आबादी पिछले 25 दिन से पानी की समस्या से जूझ रही है। कुछ घरों में सीवर युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है तो कई जगह पानी आ ही नहीं रहा है। उन्होंने पार्षद नवीन पंडित से शिकायत की जिस पर उन्होंने जलकल अधिकारियों को जानकारी दी है।

विज्ञापन

वार्ड- 93, 48, 6, 7 व वार्ड-16 जूही के क्षेत्रों में यह समस्या है। इस वजह से गोविंदनगर के एक से लेकर 10 ब्लॉक, 13 ब्लॉक, बी व डी ब्लॉक, गोविंदनगर कच्ची बस्ती, चरणजीत कॉलोनी, परमपुरवा, निरालानगर, जूही आदि मोहल्लों के कई घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।

एक्सईएन का दावा- दूर हो गई है समस्या
इस वजह से लोगों को सबमर्सिबल या हैंडपंप से ही पानी लाना पड़ रहा है। जलकल विभाग के जोन-5 के एक्सईएन राघवेंद्र ने बताया कि शिकायतें आई थीं, जिस पर मंगलवार को टीम भेजकर दिखवाया गया। कई जगह सीवर भरा था, जिसे साफ करा दिया गया है। सीवर का पानी किसी टूटी पानी की कनेक्शन लाइन में जा रहा था, जिस वजह से दिक्कत थी। अब पानी साफ आएगा।

विज्ञापन

जानकारी करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

पेयजल की शिकायत को लेकर डीएम से मिले कांग्रेसी
सरायमीता में पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर मंगलवार को कांग्रेस महानगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम को पत्र सौंप कर बताया कि इस क्षेत्र का पानी जहरीला हो गया है। इससे करीब 20 हजार लोगों को दिक्कत हो रही है। ज्ञापन देने वालों में अवनीश सलूजा, ज्ञानेंद्र अवस्थी, रमणीक चतुर्वेदी, नरेंद्र चंचल, मोनू, हरिराम कटियार व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें