चालक की मौत और परिचालक घायल
इसमें लोहे की गाटर ट्रक की केबिन को फाड़ते हुए चालक के सीने के आर-पार हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया है।।
शव को बाहर निकालने के प्रयास
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। मौके पर पुलिस द्वारा केबिन को काटकर शव को निकाला जा रहा है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है