रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर सराय में शुक्रवार दोपहर उन्नाव कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त हुए लिपिक अरविंद कुमार मौर्या की बेटी दिव्या मौर्या (33) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता के अनुसार काफी समय से उसका दिमाग का प्रयागराज से इलाज चल रहा था। भाई विनय ने बताया कि दोपहर में दिव्या ने पहली मंजिल में बने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाया।