फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 2018 में छाई रही कनपुरिया स्टाइल और 'कलाकारों की रंगबाजी'

Tue, 25 Dec 2018 09:00 AM IST
शिखा पांडेय गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 19
डेमो पिक
साल 2018: कनपुरिया स्टाइल और कानपुर के कलाकारों की वजह से शहर देश भर में चर्चा का केंद्र बना। कई फिल्मों और टीवी सीरियल में कानपुर की संस्कृति दिखाई गई तो तमाम रियलिटी शो, फैशन शो में शहर के टैलेंट ने सबका मनोरंजन किया। 
 
विज्ञापन

2 of 19
डेमो पिक
कानपुर जरौली निवासी 21 साल के सर्वेश और 15 साल की यशी ने कलर्स पर आने वाले शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में अपने हुनर का जादू बिखेरा। शो के जज करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर इस जोड़ी के हुनर से इतना प्रभावित नजर आए कि उनको ‘टैलेंट ऑफ द वीक’ का खिताब भी दे दिया।
 
विज्ञापन

3 of 19
डेमो पिक
कानपुर शहर के विक्टर यानी मशहूर फिल्म डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म में बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने कनपुरिया मल्लाह का किरदार निभाते हुए देश-विदेश में खूब नाम कमाया।  कानपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पत्नी अनुषा खान के साथ शहर आए विक्टर ने फिल्मों से लेकर निजी जीवन पर खुलकर बातें की, बचपन भी याद किया। 
 

4 of 19
डेमो पिक
कानपुर की बहू पूजा यादव ने हाल ही में मिस एंड मिसेज इंडिया एलाइट 2018 सेकेंड रनरप का खिताब जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है। पूजा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग राज्यों से महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण था जहां पर ब्रिटिश हाई कमिश्नर एन्ड्रू आयर, हॉलीवुड अभिनेता कबीर सिंह, सविता राणा भारती, नीलिमा ठाकुर जैसी देश-विदेश की जानीमानी हस्तियां शामिल थीं। गुरुग्राम के न्यू पालम विहार निवासी पूजा यादव की शादी 8 महीने पहले कानपुर में रहने वाले कैप्टन अभीषेक यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव से हुई थी। 
 
विज्ञापन

5 of 19
डेमो पिक
कानपुर की 5 बोल्ड हिरोइनों ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में गजब का धमाल मचाया है। एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका, नयनी दीक्षित, नैन्सी मारवाह, पिया बाजपेई और कृतिका सेंगर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया।
एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनकाः यूपी के कानपुर शहर की अनुप्रिया गोयनका आज बॉलीवुड का फेमस चेहरा बन चुकी है। ‘पद्मावत’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी बड़ी हिट फिल्में करने के बाद अनुप्रिया के चाहने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। अऩुप्रिया का बचपन कानपुर में गुजरा लेकिन पढ़ाई दिल्ली में पूरी हुई। अनुप्रिया ने ‘बॉबी जासूस’, ‘ढिशुम’, ‘डैडी’ फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन अनुप्रिया को पहचान ‘पद्मावत’ और ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म से मिली।  
एक्ट्रेस नयनी दीक्षितः कंगना रनौत के साथ फिल्म क्वीन में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने पिछले दिनों डायरेक्टर विकास बहल पर गंभीर आरोप लगाकर बॉलीवुड को हैरान कर दिया था। मूल रूप से कानपुर, मेस्टन रोड की रहने वाली अभिनेत्री नयनी दीक्षित  क्वीन के अलावा, शादी में जरूर आना, स्पेशल-26 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नयनी कानपुर के प्रसिद्ध थियेटर कलाकार पंडित विजय दीक्षित की बेटी हैं।
विज्ञापन

6 of 19
डेमो पिक
कानपुर की मिलनप्रीत कौर ने अपने शहर और परिवार का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। माइक्त्रसेसॉफ्ट कंपनी में कार्यरत मिलनप्रीत को मिस इंडिया वॉशिंगटन यूएसए 2018 के खिताब से नवाजा गया है। कानपुर दादानगर निवासी रनबीर सिंह की बेटी मिलनप्रीत पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और अमेरिका में माइक्त्रसेसॉफ्ट कंपनी में काम करती हैं। मिलनप्रीत डांस और आर्ट में निपुण हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में भी रुचि रखती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 19
डेमो पिक
कानपुर के दो प्रेमियों पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ‘होटल मिलन’16 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई। फिल्म के डायरेक्टर विशाल मिश्रा मूल रूप से कानपुर के ही रहने वाले हैं। इस फिल्म में उत्तर प्रदेश सरकार के एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्त्रिस्यता भी बड़े पर्दे पर दिखी। ‘होटल मिलन’ फिल्म में कुनाल रॉय कपूर (नौटंकी साला, डेली बेली, जवानी दिवानी, एक्शन जैक्सन), जयदीप अहलावत (गैंग्स ऑफ वासेपुर, कमांडो, विश्वरूपम, गब्बर, रईस), जीशान कादरी (गैंग्स ऑफ वासेपुर, रिवॉल्वर रानी, मेरठिया गैंगस्टर), राजेश शर्मा (तनु वेड्स मनु-2, बीए पास, डर्टी पिक्चर, बजरंगी भाईजान) व अन्य लोकल एक्टर ने भी काम किया था।  
 

8 of 19
डेमो पिक
पिछले दिनों फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग  गोला घाट पर हुई थी। लखनऊ के बाद पूरी फिल्म यूनिट मंगलवार को कानपुर में अहम सीन शूट करने आई हुई थी। इस फिल्म के लीड रोल में बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल, यशपाल शर्मा और माही गिल के अलावा सौरभ शुक्ला, नंदीश सिंह, सुप्रिया पिलगाओंकर, पवन मल्होत्रा और मुकेश तिवारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के डायरेक्टर मनोज झा, क्त्रिस्एटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह, डायरेक्टर मनोज झा, आर्ट डायरेक्टर राम किशोर त्रिपाठी, एक्शन डायरेक्टर अमर शेट्टी और डीओपी योगेश हैं। यह फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी। 
 

9 of 19
डेमो पिक
एंड टीवी के मशहूर लाइव सिंगिंग रियलिटी शो ‘लव मी इंडिया’ में कानपुर के अनुराग वर्मा ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाई। अपनी आवाज की जादूगरी से दर्शकों और जजेस का दिल जीतने वाले अनुराग को पूरी उम्मीद है कि विनर वही होंगे। अनुराग किशोर कुमार जैसे प्ले बैक सिंगर बनना चाहते हैं। 
 

10 of 19
डेमो पिक
सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अनिल धवन एक बार फिर नए अंदाज से बॉलीवुड में वापसी की। अक्टूबर में रिलीज हुई फिल्म %अंधाधुन% से अनिल ने जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया है। डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म %अंधाधुन% की कहानी पुराने जमाने के मशहूर एक्टर प्रमोद सिन्हा (अनिल धवन)  की मर्डर मिस्ट्री पर केंद्रित थी। इस फिल्म से एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस तब्बू की तारीफें हुईं। बॉलीवुड में अपने जीवन के 48 साल बिता चुके अनिल धवन  का घर स्वरूप नगर में था। कॉलेज के दिनों में वह दोस्तों संग हर हफ्ते आर्य नगर की चाट खाने जरूर जाते थे। 
 

11 of 19
डेमो पिक
कानपुर श्याम नगर निवासी आशीष आर्यन श्रीवास्तव की फिल्म ‘टी-फॉर ताजमहल’ ने सितंबर में वाशिंगटन साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दो बड़े अवार्ड जीते। आर्यन पिछले 8 सालों से बॉलीवुड में सक्त्रिस्य फिल्म निर्देशक और स्क्त्रिस्प्ट राइटर हैं। आशीष ‘झलक दिखलाजा’, ‘केबीसी लाइव’, ‘जो जीता वही सुपरस्टार’ रियलिटी शो के स्क्त्रिस्प्ट राइटर भी रहे हैं। 
 

12 of 19
डेमो पिक
मूल रूप से कानपुर निवासी फिल्म डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म ‘स्त्री’ ने बॉलीवुड में सुर्खियां और नोट दोनों बटोरे। जबरदस्त ड्रामा, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म ने 16 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अपनी पहली ही फिल्म से कानपुर के अमर कौशिक बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्देशकों की श्रेणी में शामिल हो गए थे। कानपुर (तेजाब मिल कैंपस) के अमर कौशिक को बचपन से ही फिल्मों में जाने का रुझान था। इसके लिए उन्होेंने स्टोरी राइटिंग और फिल्म डायरेक्शन सीखा, बीच-बीच में वह एक्टिंग भी करते रहे थे। 
 

13 of 19
डेमो पिक
फिल्म ‘बमफाड़’ की शूटिंग कानपुर में कई दिनों तक हुई।  इस फिल्म के लीड एक्टर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल हैं। आदित्य इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस सना अमीन शेख हैं। शूटिंग में डीएवी कॉलेज, मॉल रोड के रीटा होटल और फूलबाग में कई सीन शूट हुए। फिल्म के निर्देशक बिंदकी निवासी रंजन चंदेल हैं। इस फिल्म में शहर के जूनियर कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है।
 

14 of 19
डेमो पिक
फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में ‘राफ्ता राफ्ता देखो आंख में लड़ी है’ गीत के रीमिक्स में कानपुर के आकाश ओझा ने अपनी आवाज दी। आकाश के साथ इस गाने को रेखा, सोनाक्षी सिन्हा, विशाल मिश्रा, जॉर्डी पटेल और दिशा शर्मा ने गाया। आकाश इंडियन आइडल, भारत की शान, रॉकस्टार जैसे कई फेमस रियलिटी शो में भी आ चुके हैं। वहीं, आकाश कई बड़े प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं जो जल्द ही रिलीज होंगे। आकाश ने एयर फोर्स स्कूल से 12वीं और ओमर वैश्य महाविद्यालय से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और सिंगिंग की दुनिया में नाम कमा रहे हैं।

 

15 of 19
डेमो पिक
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त जून महीने में कानपुर शहर आए। स्वरूप नगर स्थित अपने एक संबंधी के घर वह करीब ढाई घंटे ठहरे। सोशल मीडिया पर कानपुर में संजय दत्त के होने की तस्वीरें छाई रहीं। संजय दत्त के होम प्रोडक्शन से बन रही फिल्म ‘प्रस्थानम’ की शूटिंग लखनऊ में हुई थी। फिल्म में संजय दत्त बतौर लीड रोल में रहेंगे। संजय के संबंधी कानपुर में रहते हैं। संजय जब भी लखनऊ में होते हैं तो एक बार कानपुर अपने संबंधियों से मिलने जरूर आते हैं। 
 

16 of 19
डेमो पिक
‘कानपुर की बिटिया’ नैन्सी ने विदेश की सरजमीं पर भारत का नाम रोशन कर दिया। रतनलाल नगर में जन्मीं नैन्सी अरोड़ा ने अप्रैल में सिडनी ऑस्ट्रेलिया में ‘मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018’ का खिताब जीता। उन्हें बॉलीवुड स्टार दीया मिर्जा ने ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता के दौरान 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया था, जिनमें केवल चार लोगों को सवाल-जवाब राउंड के चुना गया। उनमें से एक नैन्सी भी थीं। नैन्सी ने सवालों का बेबाक जवाब देकर विजेता का ताज हासिल कर लिया था।  
 

17 of 19
डेमो पिक
फरवरी महीने में लखनऊ में आयोजित यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन प्रवासी दिवस समारोह में कानपुर की डॉ. संहिता अग्निहोत्री और फर्रुखाबाद निवासी डॉ. अंकित सरीन को सम्मानित किया गया। इन दोनों के अलावा 8 और लोगों को यूपी प्रवासी भारतीय रत्न अवार्ड-2018 (यूपीएनआरआई अवार्ड) दिया गया। आर्य नगर निवासी संहिता अग्निहोत्री यूएसए और वहां रह रहे भारतीयों तक यूपी सरकार की नीतियों को पहुचाने के लिए एक संस्था भी चला रही हैं। यह संस्था ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ उत्तर प्रदेश के नाम से है। 
 

18 of 19
डेमो पिक
अपने कनपुरिया अंदाज से कानपुर के अन्नू अवस्थी साल 2018 में मशहूर हो गए। उनके ऑडियो और वीडियो क्लिप देशभर में वायरल हुए। 
 
विज्ञापन

19 of 19
डेमो पिक
सोशल मीडिया पर 'मेक जोक ऑफ' चैनल ने देशभर में खूब धूम मचाई। कम समय में ही करोड़ों व्यूवर्स को आकर्षित करने वाले एमजेओ यूट्यूब चैनल ने कानपुर की भाषा को मशहूर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें