घाटमपुर में यूजीसी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नई नीतियों और निर्णयों के विरोध में युवाओं और छात्र संगठनों का भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित युवाओं ने एकजुट होकर यूजीसी के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया और शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ एक विशाल जुलूस निकाला।
प्रदर्शनकारी छात्र नारेबाजी करते हुए सीधे तहसील परिसर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार, यूजीसी द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों से असंतुष्ट युवा और छात्र घाटमपुर में एक जगह एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर युवाओं ने जुलूस निकाला।