फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: ट्रांसपोर्टरों और पान मसाला फर्म पर छापा, 10 गाड़ियों से पहुंचीं डीजीजीआई और सीजीएसटी की टीमें

Sat, 19 Sep 2026 11:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: कर्वी में डीजीजीआई और सेंट्रल जीएसटी की टीम ने पान मसाला कारोबारी और ट्रांसपोर्टरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की आशंका में टीम ने बिना बिल के माल की सप्लाई से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए हैं और कारोबारी को पूछताछ के लिए साथ ले गई है।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के मुख्यालय कर्वी में शुक्रवार को केंद्रीय डीजीजीआई और सीजीएसटी की टीम ने बड़ी छापा मारी की। करीब 10 वाहनों से आई टीम ने शहर के कई ट्रांसपोर्टरों और पान मसाला कारोबारी की फर्म पर एक साथ कार्रवाई की। दिनभर चली जांच से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। यह कार्रवाई पिछले महीने पान मसाला कारोबारी पर हुई छापा मारी से जुड़ी है। तब जांच के दौरान ट्रांसपोर्ट से संबंधित कुछ बिल्टी और दस्तावेज टीम के हाथ लगे थे।

विज्ञापन

उसी आधार पर शुक्रवार को सेंट्रल टीम ने दोबारा कर्वी में डेरा डाला। टीम सबसे पहले बल्दाऊगंज स्थित पान मसाला कारोबार से जुड़ी एक फर्म पर पहुंची। वहां टीम ने 2018 से अब तक के कारोबार, जीएसटी रिटर्न और स्टॉक का मिलान किया। सूत्रों के अनुसार मौके पर बड़ी मात्रा में तैयार पान मसाला, विभिन्न कंपनियों के रैपर, पैकिंग मशीनें और कच्चा माल मिला। जांच में सामने आया कि फर्म में बिक्री कम दिखाई गई है, जबकि स्टॉक कहीं अधिक है।

बिल बाउचर और बिल्टियों की जांच
कई सामग्री के बिल और दस्तावेज भी नहीं मिले। करीब छह घंटे तक चली जांच में टीम को करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की आशंका है। टीम जरूरी दस्तावेज और स्टॉक संबंधी कागजात जब्त कर फर्म संचालक को पूछताछ के लिए साथ ले गई। इसके बाद टीम सदर रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के सेंटर पर पहुंची। यहां भी करीब पांच घंटे तक बिल बाउचर और बिल्टियों की जांच की गई। पान मसाला कारोबारी की फर्म में आने-जाने वाले माल से संबंधित बिल्टियों का मिलान किया गया।

सेंट्रल जीएसटी की टीम जांच करने आई थी
जांच के दौरान कुछ गड़बड़ियां मिलने की बात सामने आ रही है। टीम ने ट्रांसपोर्ट से जुड़े कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। ट्रांसपोर्ट संचालक सुनील द्विवेदी ने बताया कि उनके यहां सेंट्रल जीएसटी की टीम जांच करने आई थी। शंकर बाजार और बल्दाऊगंज की फर्मों से संबंधित बिल्टियों की जांच की गई है। वहीं शंकर बाजार स्थित एक अन्य ट्रांसपोर्ट पर भी टीम के पहुंचने की चर्चा रही। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर जीएसटी विक्रम अजीत ने बताया कि सेंट्रल जीएसटी और डीजीजीआई की टीम ने आकर जांच-पड़ताल की है।

विज्ञापन

दस्तावेजों के आधार पर टैक्स चोरी का आकलन करेगी टीम
स्थानीय जीएसटी विभाग को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि फर्म का ज्यादातर कच्चा माल और तैयार माल ट्रांसपोर्ट के जरिए ही आता-जाता था। बिना बिल के माल की सप्लाई और फर्जी बिल्टियों के जरिए जीएसटी चोरी का खेल चल रहा था। टीम अब जब्त दस्तावेजों के आधार पर टैक्स चोरी का आकलन करेगी। प्रारंभिक जांच में करोड़ों के टर्नओवर को छुपाने की बात सामने आ रही है। छापा मारी की खबर से कर्वी के अन्य ट्रांसपोर्टरों और पान मसाला कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें