फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईआईटी के वैज्ञानिकों से पढ़ेंगे एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान के छात्र, खुलेंगे साथी पोर्टल के सेंटर

Tue, 14 Apr 2026 10:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई में आने वाली बाधा को दूर करने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर अपने सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम (साथी) पोर्टल के केंद्रों का विस्तार कर रहा है। अब झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में नए केंद्र खोले जाएंगे जहां छात्रों को जेईई, बैंकिंग और एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन


संस्थान ने ग्रामीण और वंचित प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए साथी पोर्टल शुरू किया था, जिस पर देशभर से लगभग 16.75 लाख छात्र पंजीकृत हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधा के अभाव के कारण छात्र इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे। इसी समस्या के समाधान के लिए ऑफलाइन साथी केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में दो तथा उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में एक-एक केंद्र पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। साथी प्रभारी प्रो. अमेय करकरे के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर एक समय में 40 छात्र ऑडियो-वीडियो के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र ऑनलाइन पोर्टल साथी और मोबाइल एप के जरिये भी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें