दबौली स्थित घर से सोमवार शाम निकले बैटरी कारोबारी मनोज भाटिया (60) ने 20 किमी दूर सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में बिनगवां गांव के पास पांडुनदी में कूदकर जान दे दी। सेनपश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में बेटे ने सोमवार शाम घर से निकलने की बात बताई है। गोविंदनगर से यहां कैसे पहुंचे इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दबौली से सेनपश्चिम पारा की दूरी तकरीबन 20-22 किलोमीटर की है।
बुजुर्ग का वहां कोई मिलने वाला भी नहीं है। ऐसे में इतनी दूर पहुंचकर नदी में शव मिलना साफ खुदकुशी दर्शाता है। घटना किन कारणों से हुई इसके लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।