फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डीएवी के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर चली बेल्टें, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 12 Apr 2022 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा थी। पेपर खत्म होने के कुछ ही देर बाद बाहर वीआईपी रोड पर 15-20 लड़के आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से बेल्टें चलीं।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डीएवी इंटर कॉलेज के बाहर मंगलवार को बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लात-घूसे और बेल्टें चलीं। इसमें तमाम बाहरी लोग भी शामिल थे। कुछ ही देर बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद डीसीपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा थी। पेपर खत्म होने के कुछ ही देर बाद बाहर वीआईपी रोड पर 15-20 लड़के आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से बेल्टें चलीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया।

जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिये वीडियो मिला था। जिसको संज्ञान में लेकर कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह मारपीट करने वालों को चिह्नित करें। हैरानी की बात ये है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी भी है। मगर कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। जानकारी के मुताबिक परीक्षा में सवाल का जवाब न बताने पर विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते मारपीट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें