Kanpur News: रूमा स्थित केआईटी कॉलेज में छात्रों ने लंबित मांगों और प्रबंधन की उपेक्षा के खिलाफ लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया।
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कैंपस के अंदर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध जताया था। बीटेक प्रथम वर्ष और बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने आरोप लगाया कि यदि उनकी मांगों को कॉलेज प्रबंधन जल्द पूरा नहीं करता है।
विज्ञापन
तब वे सभी अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे। छात्रों का कहना है कि लगातार समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और प्रबंधन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है इसी को लेकर शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ कॉलेज परिसर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, हालांकि छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और समाधान की स्पष्ट घोषणा की मांग करते रहे।