ड्यूटी से लौटी मां ने देखा बेटी का शव
बताया गया कि वह बीते मंगलवार को ही प्रयागराज से अपने गांव वापस लौटी थी। गुरुवार सुबह सेजल अपनी मां विमला, जो आंगनबाड़ी सहायिका हैं, उन्हें केंद्र छोड़ने गई थी। वहां से लौटने के बाद उसने ऊपरी मंजिल के कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दोपहर में जब मां ड्यूटी खत्म कर घर लौटी, तो कमरे का नजारा देख उनकी चीख निकल गई।
http://
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कमरे के अंदर सेजल का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।