फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विधायक के हॉस्टल में रेडियोलॉजिस्ट की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 14 Sep 2025 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सपा विधायक के एवी हॉस्टल में रेडियोलॉजिस्ट की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकादेव थानाक्षेत्र के रानीगंज इलाके में रविवार शाम सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के गर्ल्स हॉस्टल में रेडियोलॉजिस्ट की छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वार्डन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव रजीपुर निवासी अरधेंदु कुमार धर की बेटी पलक धर (18) एक वर्ष पहले काकादेव के रानीगंज स्थित एवी गर्ल्स हॉस्टल आई थी। वह सीएसजेएमयू में रेडियोलॉजिस्ट प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पांडुनगर चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी के अनुसार रूम पार्टनर आराध्या मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पलक धर को कई बार कॉल की और दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद मेस संचालक को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके वार्डन ने पुलिस को सूचना दी।
 

विज्ञापन

इसी हॉस्टल में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे से दुपट्टे के सहारे पलक का शव लटक रहा था। पूछताछ में पता चला है कि छात्रा को अवसाद और एंजाइटी की समस्या थी। उसकी छोटी बहन दीप्ति बिठूर में रहकर पढ़ाई कर रही है। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें