फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नदी नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, एचएएल ग्राउंड से खेलकर छह दोस्तों के साथ पहुंचा था सिद्धनाथ घाट

Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट पर रविवार दोपहर दोस्तों संग गंगा नदी नहाने गया 11वीं के छात्र की गहराई में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर छात्र का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी परचून दुकानदार भोलू गुप्ता का बेटा अंश (15) दो भाइयों में छोटा था। मां अर्चना व बड़ा भाई कृष्णा हैं। मां ने बताया कि अंश रविवार दोपहर करीब 12 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था। उसने गंगा नहाने जाने की बात नहीं बताई थी। पुलिस की पूछताछ में साथ गए दोस्तों ने बताया कि पहले सभी एचएएल ग्राउंड में खेलने पहुंचे। इसके बाद छह दोस्त साइकिलों से जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट पर नदी नहाने चले गए। अंश ने अपना मोबाइल और कपड़े किनारे रखे और नदी में उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जाजमऊ थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद अंश का शव मिला। पुलिस ने उसके मोबाइल से परिजन को सूचना दी। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें