फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जमीन के विवाद को लेकर हुआ पथराव, वृद्धा की मौत का आरोप लगा हाईवे किया जाम

Fri, 10 Dec 2021 01:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वृद्धा की मौत का आरोप लगा हाईवे किया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के के नवेली गांव में जमीन के विवाद में हुए बवाल में वृद्धा की मौत की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को हाईवे किनारे कराया इस दौरान करीब 1 घंटे तक दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रही परिजन एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन


गांव निवासी ब्रजेन्द्र सिंह का पड़ोसी प्यारेलाल से जमीन का विवाद चल रहा है बीती 6 दिसंबर को दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी विजेंद्र का आरोप है कि उनकी मां शिव प्यारी इस दौरान घायल हो गई। हैलट में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम प्यारेलाल उसके पुत्र उमेश, चंद्रपाल, बेटी अंकिता व संदीपा पत्नी रघुवीर के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को वृद्धा की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुगल रोड पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी व जमीन के विवाद के निस्तारण की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को हाईवे किनारे कराकर जाम खुलवाया। तब तक हाईवे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान करीब 1 घंटे तक हाइवे जाम रहा। परिजन एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें