विश्वविद्यालय ताइक्वांडो टीम अमृतसर के लिए रवाना
अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में नौ से 12 जनवरी के बीच अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कानपुर विश्वविद्यालय की महिला टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम में ज्योति, शिवानी राजपाल, दिव्यांशी साहू, वंदना शर्मा, तृप्ति सेंगर, मानसी झा, शिवानी गौतम, शिवानी, विदयांशी वर्मा, जया जायसवाल, अनुभूति सिंह, मोहम्मद रजिन हैदर शामिल हैं।
सतनाम के खेल से केसीए फाइनल में
मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मैनपुरी जनपद में महाराज तेज सिंह स्मारक राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सतनाम के खेल से केसीए की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बहराइच की टीम ने 29.3 ओवर में दस विकेट खोकर 136 रन बनाए। केसीए के आदर्श सिंह, सौरभ सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में केसीए की टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज सतनाम ने 82 रन की पारी खेली।
केसीए ब्लू ने 84 रनों से जीता मैच
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सिंहानियां मैदान में बालिकाओं का मैत्री मैच हुआ। इसमें केसीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए रेड की टीम 25 ओवर में महज 92 रन ही बना सकी।