फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नो इंट्री का पास लेकर दाैड़ा रहे ट्रक चालक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, वृद्धा की माैत, पति गंभीर

Mon, 29 Dec 2025 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हादसा जरीबचाैकी में सीसामऊ एसीपी कार्यालय के सामने हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
अंगूरी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ एसीपी कार्यालय के सामने सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार वृद्ध दंपती को टक्कर मार दी। भागने के प्रयास में ट्रक चालक ने सड़क पर गिरी वृद्धा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दिन में नो इंट्री रहती है। इस दाैरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। हालांकि हादसा करने वाले ट्रक चालक के पास नो इंट्री में चलने का पास था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नजीराबाद के नारायणपुरवा निवासी नरेश सोनकर (65) सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कूटी से पत्नी अंगूरी देवी (60) के साथ घंटाघर बाजार लइया, पट्टी, लड्डू खरीदकर घर लौट रहे थे। सीसामऊ थाने से बाएं मुड़कर जीटी रोड की ओर बढ़े तो एसीपी कार्यालय के सामने कोकाकोला चौराहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

बिलखती बेटी ज्योति - फोटो : अमर उजाला
इससे दोनों लोग गिर गए। भागने की कोशिश में ट्रक चालक ने सड़क पर गिरी वृद्धा को कुचल दिया। हादसे में पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त हाथ में पकड़ा लड्डू का पॉलीथिन फटकर सड़क पर बिखर गया।

 

जीटी रोड पर खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
अंगूरी की दो बेटियां ज्योति और दीपा हैं। ज्योति की शादी सतना में रेलवे कर्मी कुमार वैभव से और दीपा की शादी संदीप हुई है। संदीप बांदा में सिपाही है। हादसे में मौत की सूचना पर दीपा पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर बिलख पड़ी। उसने बताया कि पिता के साथ वह जाने वाली थी लेकिन मां चली गई और काल उन्हें ले गया। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ट्रक सीमेंट की बोरी ढोने वाला था। उसके पास नो इंट्री का पास था।

 
विज्ञापन

वृद्धा की माैत का मामला - फोटो : अमर उजाला
चार घंटे में पहुंचे पंचनामा के कागज, आक्रोश
परिजन का आरोप था कि हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। पुलिस ने 11:53 पर कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया लेकिन पंचनामा के कागजात 3:55 बजे पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाए गए। आक्रोशित परिजनों का आरोप था कि पुलिस की सुस्ती की वजह से पंचनामा भरने में चार घंटे का समय लगा दिया। इससे देर शाम तक वृद्धा की पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया फंसी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें