फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, चालक और परिचालक घायल…सीएचसी में भर्ती

Wed, 21 Jan 2026 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में ट्रक की टक्कर से मौरंग लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए है। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र के आईटीबीपी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक गुड्डू और परिचालक अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने सरसौल सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों फतेहपुर के रासुपुर निवासी हैं और ट्रैक्टर ट्रॉली में मौरंग और ईंट लेकर कोयला नगर कानपुर जा रहे थे। तभी फतेहपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर ईंट और मौरंग बिखर गई, जिससे वाहन रेंग-रेंगकर निकलने लगे।

Trending Videos
विज्ञापन



राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ा

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एनएचएआई टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली को किनारे हटवाया और दूसरे ट्रैक्टर से मौरंग-ईंट हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इस बीच राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि यातायात अब सामान्य है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें