फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, रेलिंग पर लटके युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू

Sun, 20 Sep 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सेतु टंडन फ्लाईओवर पर रविवार सुबह युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक उछलकर सुरक्षा रेलिंग पर लटक गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलबाजार थानाक्षेत्र के फेथफुलगंज निवासी मो. अफजल (26) फूलबाग में फास्ट फूड का ठेला लगाता है।

विज्ञापन

परिवार में मां रोशन आरा, भाई अलीमुद्दीन, बहन रिज़वाना और अशफ़िया हैं। रविवार सुबह वह अपने दोस्त मंशन के साथ बाइक से किसी काम से माल रोड गया था। वह वापस घर लौट रहा था। तभी सेतु टंडन फ्लाईओवर पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

 

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे में अफजल बाइक से उछलकर सुरक्षा रेलिंग पर जा लटका, जबकि उसका दोस्त मंशन घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में अफजल की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें