फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Special Trains: रेलवे ने दिवाली पर चलाईं तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, ये है रूट और टाइमिंग

Sat, 04 Nov 2023 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ट्रेन नंबर 05906 लालकुआं स्टेशन से सात से 29 नवंबर तक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात 10 बजे चलेगी।  भिवानी, बरेली, कन्नौज होती हुई अनवरगंज स्टेशन पर दूसरे दिन सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलवाई थीं। इनमें भी सीटें फुल होने पर रेलवे ने अब तीन जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें अनवरगंज, सेंट्रल और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से होकर चलेंगीं।

विज्ञापन

ट्रेन नंबर 02246 नई दिल्ली से 10, 11, 14, 15, 16, 17 नवंबर को रात पौने 12 बजे चलेगी। सुबह 6:45 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 3:50 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02245 पटना से 11, 12, 15, 16 और 18 नवंबर को शाम सात बजे चलेगी। तड़के 3:35 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह साढ़े 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
सभी 20 कोच एसी थर्ड होंगे। ट्रेन नंबर 04145 प्रयागराज से नौ, 14, 17, 21 और 23 नवंबर को रात साढ़े 9:25 बजे चलेगी। रात 12:20 बजे गोविंदपुरी स्टेशन और सुबह 8:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04146 आनंद विहार से 10, 15, 18, 22 नवंबर को सुबह सवा 10 बजे चलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

शाम 4:55 बजे गोविंदपुरी और रात आठ बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसमें सामान्य तीन, स्लीपर चार, एसी तृतीय इकोनॉमिक कोच 10, एसी तृतीय के दो कोच होंगे। ट्रेन नंबर 05906 लालकुआं स्टेशन से सात से 29 नवंबर तक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात 10 बजे चलेगी।
विज्ञापन

भिवानी, बरेली, कन्नौज होती हुई अनवरगंज स्टेशन पर दूसरे दिन सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05305 आठ से 30 नवंबर को अनवरगंज स्टेशन से हर बुधवार, गुरुवार, शनिवार, सोमवार को सुबह 8:55 बजे चलेगी। शाम छह बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसमें आठ सामान्य, छह स्लीपर, दो एसी तृतीय कोच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें