फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घंटों देरी से स्टेशन पहुंच रहीं स्पेशल ट्रेनें, लेटलतीफी से यात्री परेशान

Thu, 06 Nov 2025 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्पेशल ट्रेनों में हैं जो घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक आ रही हैं। सोमवार को 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 54 घंटे देरी से आई थी। इससे यात्री और यहां सेंट्रल स्टेशन पर उनके परिजन परेशान रहे। गुरुवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें आठ घंटे तक देरी से आई। इस वजह से 742 यात्रियों ने अपने टिकट कैंसल कराए। स्पेशल ट्रेनों में सबसे बड़ी समस्या यह रहती है कि इन्हें रोककर पहले नियमित को निकाला जाता है।
विज्ञापन


गुरुवार को 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल छह घंटे, 09062 बरौनी-मुंबई बांद्रा स्पेशल चार घंटे, 04449 दरभंगा स्पेशल चार घंटे, 04453 मांसी- नई दिल्ली स्पेशल पांच, 04451 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल पांच, 01044 मुजफ्फरपुर-मुंबई एलटीटी स्पेशल छह घंटे, 04093 पटना-हजरतगंज निजामुद्दीन स्पेशल आठ घंटे देरी से आई। उत्तर-मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि नियमित हो या स्पेशल ट्रेन रेलवे की प्राथमिकता रहती है कि सभी ट्रेनें समय पर चलें लेकिन कभी-कभी दिक्कतों की वजह से लेट हो जाती हैं। अब ट्रेनों के समय पर चलने और गंतव्य तक पहुंचने में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें