फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीएम ने जनता दर्शन में आई बच्ची का मनाया जन्मदिन, उपहार भी दिया

Thu, 06 Nov 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बच्ची का बर्थडे मनाने के बाद दिया उपहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में गुरुवार को हुए जनता दर्शन में एक सात वर्षीय बच्ची परिवार के साथ डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने पहुंची। जब डीएम की नजर उस बच्ची पर पड़ी तो उसे पास बुलाकर आने का कारण पूछा। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र निवासी ऑटो चालक पिता अमित गुप्ता ने बेटी का जन्मदिन होने और बेटी की उनसे मिलने की जिद की बात बताई। इस पर डीएम ने केक मंगवाकर बच्ची से कटवाया और उपहार भी दिए। कीर्ति ने कहा कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। जिलाधिकारी ने उसके साथ फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें