फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर स्पेशल टीम ने जीते 11 पदक

विज्ञापन
 स्पेशल खेल प्रतियोगिता में शहर के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से पांच से सात जुलाई तक गाजियाबाद के दिव्या ज्योति डेंटल कॉलेज में राज्यस्तरीय स्पेशल खेल प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने 11 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में कानपुर बालक टीम में कृष्णा अग्रवाल, आदर्श मल्होत्रा, हाशिम अली, निहाल अहमद ने स्वर्ण पदक, रक्षन शुक्ला ने रजत पदक और मिहिर सिन्हा, अंश सनेजा, मो.जव्वाद ने कांस्य पदक जीते।


बालिका टीम से मिज़न अली ने स्वर्ण पदक, वैष्णवी ने रजत पदक और प्रगति शर्मा ने कांस्य पदक जीता। स्पेशल ओलंपिक भारत की सीईओ मलिका नड्डा, चेयरमैन स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, डॉ. अश्जन ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



कानपुर स्पेशल टीम के कोच सत्येंद्र सिंह यादव, कल्पना सिंह, कृष्णा शर्मा को प्रतियोगिता में टीम को पदक जीतने पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, सह - मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिन, नमिता उपाध्यक, लखन लाल ओमर, वंदना सिंहा, अमित यादव, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें