फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास पर बढ़ा क्लेश: सपा विधायक का आवास और कार्यक्रम स्थल छावनी में बदला; अमिताभ बोले-लोकतंत्र की काली रात

Fri, 15 May 2026 10:15 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में प्राथमिक विद्यालय के शिलान्यास पर क्लेश बढ़ गया है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का आवास और कार्यक्रम स्थल छावनी में बदल गया है। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की काली रात है, सुबह मिलेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने बैरिकेड लगाकर घेरा विधायक अमिताभ का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को शिलान्यास करने की सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की घोषणा के बाद असमंजस में रही पुलिस गुरुवार देर रात एक्शन में आ गई। काकादेव, ग्वालटोली आदि थानों की पुलिस ने विधायक आवास से लेकर कार्यक्रम स्थल तक को चारों तरफ से घेर कर छावनी में तब्दील कर दिया। 
विज्ञापन


रात 12:15 बजे विधायक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर नजरबंदी की जानकारी देते हुए इसे लोकतंत्र की काली रात बताया और सुबह मिलने का वादा किया। बुधवार को सपा और भाजपा के बीच शिलान्यास को लेकर हुए विवाद की गर्माहट गुरुवार को भी रही। 
 

आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे शिलान्यास करने का कार्यक्रम जारी किया। वहीं विवाद टालने के लिए सांसद रमेश अवस्थी ने गुरुवार को प्रस्तावित विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है। 

 

सांसद ने प्रशासन से पहले इस विवाद को सुलझा लेने को कहा है। वहीं विद्यालय परिसर में विधायक निधि से होने वाले कार्य के शिलान्यास का कार्यक्रम 15 मई को पहले से तय था। इसी की तैयारी के लिए 14 मई को स्कूल में साफ-सफाई के दौरान सपा-भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए थे। 

 

विधायक बाजपेई ने सोशल मीडिया पर 50 मिनट का लाइव बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि विद्यालय का काम बिना किसी विघ्न के पूरा हो, यही कामना है। शिलान्यास कार्यक्रम को रद्द करने के लिए एसीपी कर्नलगंज ने उन्हें नोटिस दिया है। 

बाजपेई ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने भी उन्हें फोन कर पार्षद के अभद्र कार्य की आलोचना की है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने कहा कि विद्यालय के कार्य का विरोध नहीं है। वह शिलान्यास करें। विरोध भ्रष्टाचार से है। विधायक ने विद्यालय के पुराने भवन का 50 लाख का मलबा अपने लोगों को तीन लाख में बिकवा दिया।

दिनभर असमंजस में रहे अफसर... रात में जागे
स्कूल के निर्माण का मामला

गुरुवार सुबह से पुलिस-प्रशासन के अफसर असमंजस में रहे और रात में उन्होंने घेराबंदी शुरू की। दूसरी ओर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम को रद्द करने के लिए एसीपी कर्नलगंज ने उन्हें नोटिस दिया है।

 

अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से नियमों के तहत कराए जा रहे काम कराना है। लोकतंत्र की इस काली रात में देर रात पुलिस ने घर को घेर लिया है। सूचना मिली है कि परमट में स्कूल के पास वाले इलाके को भी छावनी बना दिया है। 

 

जगह चिह्नित करने के लिए लिखा पत्र
परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिलान्यास को लेकर चल रहे घमासान के बीच कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर जगह चिह्नित करने की बात कही है। विद्यालय में सांसद व विधायक निधि से करीब 50 लाख रुपये खर्च होने हैं। 

 
विज्ञापन

विधायक निधि से तीन कमरे बनवाने के लिए 25 लाख व सांसद निधि से विद्यालय में स्मार्ट कक्ष, बाउंड्रीवाल के लिए 25.12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बीएसए सुरजीत सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने पत्र लिखकर जगह चिह्नित कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें