फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दक्षिण के मोहल्लों में रहेगी पानी की किल्लत, आठ फरवरी तक चलेगा मरम्मत का काम, यहां होगी जलापूर्ति

Wed, 28 Jan 2026 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा बैराज से दक्षिण के इलाकों में बुधवार से पाइप लाइन जोड़ने का काम किया जाना है। इसकी वजह से 12 दिनों तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
गंगा बैराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा बैराज से दक्षिण क्षेत्र की तरफ बुधवार से 12 दिन तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जलनिगम नगरीय के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि पूर्व में बिछाई गई पाइपलाइन से नई पाइप लाइन को साकेतनगर मछली मंडी, दक्षिण द्वार बारादेवी, पराग डेयरी के सामने दीप टॉकीज तिराहा, निरालानगर पंपिंग स्टेशन के पास जोड़ा जाना है।

विज्ञापन

इस वजह से मुख्य फीडर मेन लाइन 28 जनवरी से आठ फरवरी तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बर्रा दो, कर्रही, खाड़ेपुर, नौबस्ता, बाबूपुरवा, नयापुरवा, ट्रांसपोर्टनगर, किदवईनगर, निरालानगर, गोविंदनगर सहित अन्य मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि बैराज से दादानगर फ्लाईओवर व फूलबाग तक जलापूर्ति जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें