नाला चोक होने से सड़क पर भरा पानी
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले के नेकपुर कलां में एसआर कोल्ड स्टोरेज के पास नाला चोक होने से रात में सड़क पर पानी भरने के बाद घरों में घुस गया। गलियां भी जलमग्न हो गईं। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार सुबह शहर के मुख्य मार्ग पर नेकपुर कलां रेलवे क्रासिंग के पास जाम लगा दिया। जलभराव लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। पुलिस ने किसी तरह लोगों का समझाकर जाम खुलवाया। उधर एसआर कोल्ड स्टोरेज के पास नगर पालिका ने पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाना शुरू कर दिया।