फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशे की लत में पिता को मौत के घाट उतारने वाले बेटे को उम्रकैद, जुर्माना भी लगाया

Tue, 28 Apr 2026 09:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशे की लत में पिता की हत्या करने वाले बेटे को अपर जिला जज तृतीय कंचन ने उम्रकैद और 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। गुजैनी निवासी निखिल शुक्ला ने 25 जुलाई 2022 को पिता जीत कुमार शुक्ला उर्फ गोरे के सिर में सरिया मारकर व चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। बचाने आई मां सुमन और नाना रामभरोसे अवस्थी पर भी सरिया से हमला किया था।
विज्ञापन


निखिल के भाई अखिल ने गोविंद नगर थाने में भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीजीसी ने बताया कि निखिल नशे का आदी था। घरवाले उसे मना करते थे उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। घटना से पहले पिता-पुत्र का इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। रात में सब सोने चले गए और देर रात गुस्से में आकर निखिल ने पिता की हत्या कर दी थी। अभियोजन की ओर से मां, नाना व छोटे बेटे समेत कई गवाह कोर्ट में पेश किए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने निखिल को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें