फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेटे की हुई थी हत्या, प्राथमिकी के लिए भटक रहे वृद्ध दंपती, पुलिस ने कराया था अंतिम संस्कार

Mon, 08 Dec 2025 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी थानाक्षेत्र के टटियन झनाका में वृद्ध मां के सामने बेटे को पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दंपती प्राथमिकी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
भटक रहे वृद्ध दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थाना क्षेत्र के टटियन झनाका में नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने वृद्ध मां के सामने बेटे को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वृद्ध दंपती आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार का वृद्ध पिता फूट फूटकर रोया और पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के दरभंगा स्थित नेहरा गांव निवासी संतोष कुमार चौधरी के मुताबिक उनकी पत्नी माधुरी व बेटा भरत कुमार (27) चकेरी के टटियन झनाका में किराये के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी माधुरी भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। जबकि बेटा भरत मजदूरी करता था। बीती 30 नवबर की रात करीब 11 बजे बेटा बाहर से लौटने के बाद दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दे रहा था। इस दौरान उसने कई बार दरवाजा पीटा। आरोप है कि पड़ोसी कमरे से निकल कर गाली-गलौज करने लगे थे। बेटे के विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा था। पैसे नहीं होने के कारण वह बेटे का उपचार घर पर ही करा रही थी।

बीते एक दिसंबर को बेटे की मौत हो गई थी। गरीबी बेबसी के चलते पीड़ित दंपती अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं कर सके। पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया था। उधर, घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की। सोमवार को पुलिसकर्मियों के सामने अपना दुख बताते हुए वृद्ध पिता फफक कर रो पड़ा। वह हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाता रहा। कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि मृतक के पिता के बाहर रहने के चलते तहरीर नहीं मिली थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें