पनकी में कोर्ट में पेशी पर जाने की बात कहने पर भड़के बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां-बहन की पिटाई कर दी। आरोपी के खिलाफ बहन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कन्नौज के ठठिया की पलिउरा निवासी मुन्नी देवी के मुताबिक 2016 में उन्होंने एक आपराधिक मामले में भाई पप्पू उर्फ सनी दीक्षित की जमानत ली थी।
जमानत मिलने के बाद भाई लगातार तारीख पर कोर्ट नहीं जा रहा था। कोर्ट ने जब उनके खिलाफ समन जारी किया तो मायके आकर उन्होंने भाई सनी से कोर्ट में हाजिर होने की बात कही। इसी बात पर भड़के सनी ने अपनी पत्नी गुड़िया के साथ मिलकर मुन्नी को लाठी-डंडों से पीटा। बचाव में पहुंची मां चंद्रावती को भी बेटे-बहु ने पीटा। पनकी थाना प्रभारी में बताया कि रिपोर्ट दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।