ऑनलाइन ट्रेडिंग के दौरान संपर्क में आए तीन लोगों ने रुपये के बदले क्रिप्टो करेंसी देने का झांसा देकर युवक से 4.90 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम पहुंचने के बाद जब युवक ने यूएसडीटी मांगी तो आरोप है कि तीनों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अशोकनगर निवासी दीपक राय ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के मधुबन के पालघर निवासी उमेश मिश्रा से हुई। वह प्रतापगढ़ अमावा का रहने वाला है।