फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिहार बॉर्डर ले जाई जा रही शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 48 क्वार्टर बरामद…जीआरपी ने दर्ज किया केस

Fri, 02 Jan 2026 06:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से जीआरपी ने जालौन निवासी आदिल को गिरफ्तार किया। उसके बैग से 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे वह तस्करी कर बिहार बॉर्डर ले जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिहार बॉर्डर पर शराब तस्करी कर ले जा रहे युवक को जीआरपी ने दबोचा है। इसके कब्जे से करीब दस हजार रुपये कमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। यह शराब नए साल की पार्टी के लिए बिहार खपाने भेजी जा रही थी। जीआरपी आरोपी से पूछताछ कर इसके और साथियों के बारे में जानकारी ले रही है।

विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि माघ मेला के मद्देनजर शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दोपहर करीब 01.40 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-1 स्थित पार्सल साइड कूड़ा घर के पास एक युवक लाल रंग का पिट्टू बैग लिए संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा दिखा।

विज्ञापन

http://

जीआरपी ने बरामद शराब सीलकर केस दर्ज किया

उससे पूछताछ की गई, तो गोलमोल जवाब देने लगा। इस पर उसके बैग की तलाश ली गई, तो उसमें अंग्रेजी शराब के 48 क्वार्टर मिले। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो युवक ने बताया कि वह राजीपुरा, जालौन निवासी 24 साल का आदिल है जो शराब बिहार बॉर्डर तक सप्लाई करने ले जा रहा था। ट्रेन का इंतजार कर रहा था तभी पकड़ा गया। जीआरपी ने बरामद शराब सीलकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें