Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आठ किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
कानपुर में शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग आठ किलो 207 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी एमएस पाटीदार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम किशन चतुर्वेदी (26) है, जो मैनपुरी के करहल का रहने वाला है। उसे रेलवे ट्रैक के किनारे हैरिशगंज से पकड़ा गया, जब वह दो बैग में गांजे के पैकेट लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था।