फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अखिलेश दुबे और लवी ने सेशन कोर्ट में दी जमानत अर्जी, अलग-अलग दाखिल की अर्जियां…13 को होगी सुनवाई

Fri, 08 Aug 2025 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रंगदारी के आरोप में जेल भेजे गए अधिवक्ता अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा ने जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दी है। इस पर अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी, क्योंकि अभियोजन पक्ष ने पुलिस रिपोर्ट के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रंगदारी और धमकाने के आरोप में जेल भेजे गए अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उनके साथी लवी मिश्रा ने अब जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की है। बता दें किगुरुवार को सीजेएम कोर्ट ने अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा की जमानत अर्जियों को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सेशन कोर्ट का रुख किया।

विज्ञापन

दोनों की ओर से अलग-अलग जमानत अर्जियां दाखिल की गई हैं। सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष ने पुलिस से रिपोर्ट मंगाने के लिए समय मांगा है। इस पर जिला जज ने अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय कर दी है। अब 13 अगस्त को होने वाली सुनवाई में यह तय होगा कि दोनों को जमानत मिलती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें