Kanpur News: सेन पश्चिम पारा में दीपावली के दिन मामा के घर आए युवक ने अपनी ममेरी बहन से अश्लील हरकत की। बच्ची के बताने पर परिजनों ने उसे पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर किया गया है।
कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में न्यू आजाद नगर चौकी अंतर्गत बीते सोमवार को दीपावली के दिन मामा के घर गए युवक ने छह वर्षीय ममेरी बहन से अश्लील हरकत कर दी। पिता के मुताबिक गंगापुर कॉलोनी निवासी उसका भांजा राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा दीपावली के त्योहार पर घर आया था। आरोप है कि राजेंद्र ने उसकी छह वर्षीय बेटी एलकेजी की छात्रा से बाथरूम में अश्लील हरकत कर दी। बच्ची के रोने की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां राजेंद्र बाथरूम के अंदर बिना पैंट पहने खड़ा था।
विज्ञापन
बच्ची बाहर रो रही थी। पूछने पर बच्ची कुछ बता नहीं सकी। कुछ देर बाद आरोपी भी चला गया। शुक्रवार को काफी पूछने पर बच्ची ने घटना बताई, जिसके बाद शनिवार को परिजनों ने आरोपी को पूछताछ के लिए घर बुलाया। वहां पर भी आरोपी वाद विवाद के दौरान मारपीट पर आमादा हो गया। इस पर परिजनों और पड़ोसियों ने उसे पीटकर पुलिस को सूचना कर दी। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ और पास्को में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।