कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र के प्रताप पेट्रोल पंप के पास स्थित एक बिजली के खंभे में आग लगने की घटना सामने आई। आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कर्नलगंज से अग्निशमन यूनिट अतिशीघ्र घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अति अल्प समय में यानी कुछ ही देर में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बिजली के पोल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग हो सकता है।