फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रामादेवी-सिकठिया मार्ग पर 'छह-लेन' बना मुसीबत, व्यापारियों ने एनएचएआई  से मांगा सुरक्षित रास्ता

Fri, 27 Mar 2026 12:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रामादेवी-सिकठिया पुरवा मार्ग को छह-लेन किए जाने के बाद डिवाइडर कट बंद होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। आदर्श व्यापार मंडल ने एनएचएआई से अंडरपास बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
रामादेवी–सिकठिया पुरवा मार्ग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रामादेवी से सिकठिया पुरवा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती यातायात समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कानपुर नगर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से सुरक्षित सड़क पार करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन



व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि उक्त मार्ग को छह-लेन में विकसित किए जाने के बाद सभी पुराने डिवाइडर कट बंद कर दिए गए हैं और वर्तमान में अंडरपास के अलावा सड़क पार करने का कोई वैध विकल्प उपलब्ध नहीं है। इससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों व राहगीरों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें