फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शादी के जाल में फंसाकर लूटने वाली दुल्हन समेत छह गिरफ्तार, जेवर-नकदी समेटता था संगठित गिरोह

Sat, 21 Nov 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बर्रा थाने में पकड़ी गई महिलाएं और आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों को शादी के नाम पर जाल में फंसाकर लूटने और बाद में धमकी देकर रकम वसूलने वाले गिरोह का बर्रा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह की एक महिला सदस्य पांच शादियां कर चुकी है। पुलिस ने गिरोह में शामिल दुल्हन समेत छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विश्वबैंक कॉलोनी निवासी विशाल विश्वकर्मा की शादी 18 मई 2025 को प्रगति से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद प्रगति घर से 15 लाख रुपये के गहने और एक लाख रुपये लेकर मायके चली गई। काफी समय तक न लौटने पर विशाल ने छानबीन की तो पता चला कि प्रगति पहले भी चार शादियां कर चुकी है। पूर्व की शादियों की जानकारी उससे और उसके परिवार से छिपाई गई थी।

विशाल शादी के प्रमाण पत्र लेकर प्रगति के जूही लाल काॅलोनी निवासी पिता से मिला तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि प्रगति की मां सोमवती ने मामला रफा-दफा करने के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे। रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने प्रगति, अशोक, सोमवती समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बर्रा क्षितिज सिंह ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाता था। गिरोह की महिला सदस्य से युवकों की शादी कराने के बाद गहने और नकदी निकलवा ली जाती थी। फिर गिरोह के अन्य सदस्य पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर रुपये मांगते थे। प्रगति ने रजिस्टर्ड तीन शादी की, चौथा विशाल था, एक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। कुल पांच लोगों को शिकार बनाया था। पुलिस ने शनिवार को प्रगति विश्वकर्मा, उसके पिता अशोक कुमार, केडीए काॅलोनी अर्रा बिनगवां निवासी शरद कुमार सैनी, सीमा विश्वकर्मा, सोमवती उर्फ गुड्डी और कोमल शर्मा को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें